अस्थावां में रात में सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली,अस्पताल में भरती

Updated at : 24 May 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
अस्थावां में रात में सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली,अस्पताल में भरती

बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने रात में घर के पास सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी.घटना अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थावां गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी.घटना के बाद ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल कोइलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने रात में घर के पास सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी.घटना अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थावां गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी.घटना के बाद ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल कोइलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी 75 वर्षीय जयराम यादव शुक्रवार की रात्रि घर के समीप दालान में सोये हुए थे.गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी.बुजुर्ग ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों व्यक्तियों को वह जानते हैं. यह घटना एक पुरानी दुश्मनी को लेकर अंजाम दिया गया है. इस संबंध में संबंधित थाने में एक कांड दर्ज किया गया है.पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन