छेड़खानी के विरोध में दो भाइयों को मारी गोली

Updated at : 22 Apr 2015 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में दो भाइयों को मारी गोली

एक की मौत, तीन गिरफ्तार बिहारशरीफ : नूरसराय थाना क्षेत्र के सिवानपर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे भाई की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी दो युवकों द्वारा धुरी प्रसाद की भतीजी के साथ छेड़खानी की गयी. […]

विज्ञापन

एक की मौत, तीन गिरफ्तार

बिहारशरीफ : नूरसराय थाना क्षेत्र के सिवानपर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे भाई की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी दो युवकों द्वारा धुरी प्रसाद की भतीजी के साथ छेड़खानी की गयी.

इसका विरोध धुरी प्रसाद के पुत्र लालू प्रसाद एवं गया प्रसाद के द्वारा किया गया था. मंगलवार की संध्या आठ बजे गया प्रसाद एवं लालू प्रसाद गांव स्थित एक बोरिंग की ओर पैदल जा रहे थे, तभी घात लगाये दो हथियारबंद अपराधियों ने दोनों भाइयों पर गोली दाग दी.

इसमें छोटा भाई गया प्रसाद की मौत हो गयी, जबकि बड़ा भाई गया प्रसाद को गंभीर स्थिति में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना की जानकारी में बाद विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार, सोहसराय इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेने पहुंचे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन