जिले में प्रशासन की सुस्ती से अपराधियों का मनोबल बढ़ा
Updated at : 21 Apr 2015 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराधी पुलिस के बनाये क्राइम कंट्रोल की धज्जियां उड़ा रहे हैं. दिन हो रात अपराधियों का राज इन दिनों कायम है. पुलिस का इन्हें जरा भी खौफ नहीं. हाल के दिनों में घटी तमाम तरह की घटनाएं इस बात की गवाह है. अपराधियों हिमाकत इन दिनों इतनी बढ़ गयी है कि वह अब […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : अपराधी पुलिस के बनाये क्राइम कंट्रोल की धज्जियां उड़ा रहे हैं. दिन हो रात अपराधियों का राज इन दिनों कायम है. पुलिस का इन्हें जरा भी खौफ नहीं. हाल के दिनों में घटी तमाम तरह की घटनाएं इस बात की गवाह है.
अपराधियों हिमाकत इन दिनों इतनी बढ़ गयी है कि वह अब थाने के आसपास भी क्राइम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसका जाता उदाहरण पिछले सप्ताह घटी लूट की एक घटना है,जिसमें बाइक सवार अपराधियों ने नगर थाने से समीप नगर निगम कैंपस से एक अवकाश प्राप्त कर्मी से नकद 1.35 लाख रुपये लूट कर बाइक सहित चंपत हो गये. मजे की बात तो यह है कि हाल के दिनों में घटी तमाम तरह के आपराधिक वारदातों में संलिप्त एक भी अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आये.
एक नजर अपराध के आंकड़े पर
1.बुधवार को अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के कागजी मुहल्ला स्थित एक घर से लाखों रुपये की चोरी कर ली गयी.यह घटना घर की एक महिला को बंधक बना कर अपराधियों ने दिया.
2.शुक्रवार की देर रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने रहुई थाना क्षेत्र के भदवा मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक से उसका बाइक,मोबाइल व सोने का चेन लूट लिया.
3.शनिवार की देर रात्रि अस्थावां थाना क्षेत्र के पीपरापुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने ननद-भाभी को गोली मार घायल कर दिया.
4.रविवार की सुबह अपराधियों ने एक प्राइवेट शिक्षक की हत्या कुदाल से काट कर दी.
यह क्राइम नहीं तो और क्या है
शनिवार को सोहसराय थाने की छत से एक व्यक्ति कूद कर अपनी जान देनी चाही.फिलहाल वह गंभीर अवस्था में पटना में अपना इलाज करा रहा है.शहर के छोटी पहाड़ी निवासी राम प्रवेश पासवान उर्फ प्रवेश पासवान को पुलिस कानून के मापदंड के खिलाफ थाने में कैद कर पिछले चार दिनों से रखी हुई थी.
आरोप था कि उसका पुत्र किसी लड़की को लेकर भागा है.इस मामले में उसे थाने में यातना दी जा रही थी. घटना के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ ने सोहसराय इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




