नेपुरा कांड में डीएसपी सहित 15 पर कोर्ट परिवाद दायर

Updated at : 16 Apr 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
नेपुरा कांड में डीएसपी सहित 15 पर कोर्ट परिवाद दायर

बिहारशरीफ : जिले के चर्चित नेपुरा गांड की गूंज बुधवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय तक पहुंच गयी. इस मामले को लेकर सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी टुन्नी सिंह की पत्नी अहिल्या देवी ने राजगीर के डीएसपी नंद किशोर रजक, सिलाव के बीडीओ अजीत कुमार, सीओ विनोद कुमार पांडेय, राजगीर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिले के चर्चित नेपुरा गांड की गूंज बुधवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय तक पहुंच गयी. इस मामले को लेकर सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी टुन्नी सिंह की पत्नी अहिल्या देवी ने राजगीर के डीएसपी नंद किशोर रजक, सिलाव के बीडीओ अजीत कुमार, सीओ विनोद कुमार पांडेय, राजगीर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रितु अभिषेक सहित अन्य 15 विद्युत अभियंताओं एवं कर्मियों पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर की गयी है.
परिवार पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त अधिकारियों द्वारा करीब एक डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों के साथ पूरे गांव को घेर कर परिवादिनी व अन्य महिलाओं के साथ मारपीट एवं छेड़खानी की गयी. परिवादिनी के दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश कर पुरुष सदस्यों के नहीं मिलने पर जेवर व नगद की लूटपाट के साथ उसके साथ छेड़खानी भी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन