पटना बम विस्फोट में फरार छोटू व सोनू की तलाश तेज
Updated at : 16 Apr 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नालंदा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है.इस अभियान के तहत बुधवार को एसटीएफ(अभियान) विभाष कुमार के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बलों ने कई संदिग्ध स्थानों की टोह ली. मुख्य रूप से नालंदा जिले के हिलसा,चिकसौरा,करायपरशुराय व इस्लामपुर क्षेत्र के कई गांव में पैदल गश्ती किया […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नालंदा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नालंदा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है.इस अभियान के तहत बुधवार को एसटीएफ(अभियान) विभाष कुमार के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बलों ने कई संदिग्ध स्थानों की टोह ली.
मुख्य रूप से नालंदा जिले के हिलसा,चिकसौरा,करायपरशुराय व इस्लामपुर क्षेत्र के कई गांव में पैदल गश्ती किया गया.नालंदा जिले के सीमावर्ती जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है.पटना की बहादुरपुर बम ब्लास्ट के मामले में फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधी सोनू व छोटू की गिरफ्तारी को लेकर भी नालंदा पुलिस प्रयासरत है.
बताया जाता है कि पुलिस इन दोनों कुख्यात के लोकल कनेक्शन को भी तलाशने में जुटी है.एसटीएफ अभियान ने बताया कि इस मामले में जितने भी नाम पुलिस के संज्ञान में अभी तक आये हैं,उनकी तलाश को लेकर कई तरह का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है.बुधवार को कई थाना पुलिस के साथ इस संबंध में मंत्रणा कर कई विशेष दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं.
एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी उग्रवादी संगठन के नहीं होने के संकेत अभी तक मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




