शिक्षण में कोताही नहीं

Updated at : 12 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षण में कोताही नहीं

बिहारशरीफ : किसान कॉलेज सोहसराय में आयोजित स्नातकोत्तर की परीक्षा शनिवार को द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा के साथ समाप्त हो गया. जिले में मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा पहली बार किसान कॉलेज में स्नातकोत्तर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसी के साथ जिले के विद्यार्थियों तथा छात्र समागम की स्नातकोत्तर की परीक्षा का […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : किसान कॉलेज सोहसराय में आयोजित स्नातकोत्तर की परीक्षा शनिवार को द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा के साथ समाप्त हो गया. जिले में मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा पहली बार किसान कॉलेज में स्नातकोत्तर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
इसी के साथ जिले के विद्यार्थियों तथा छात्र समागम की स्नातकोत्तर की परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाने की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है. किसान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार ने परीक्षा की निगरानी करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर परीक्षा का आयोजन शांति व कदाचार मुक्त वातावरण में किया गया.
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उन्होंने ऑबजर्वर के रूप में प्रतिनियुक्त नालंदा कॉलेज के प्रो. वीर अभिमन्यू सिंह समेत परीक्षा में शामिल सभी कॉलेज कर्मियों के प्रति आभार जताया. किसान कॉलेज में स्थानीय नालंदा कॉलेज के साथ-साथ बख्तियारपुर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज तथा एएनएस कॉलेज बाढ़ के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
शनिवार को अर्थशास्त्र की दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 140 छात्र-छात्रएं सम्मिलित हुए. प्राचार्य डॉ. कुमार ने इस मौके पर कहा कि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण बहाल करने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. जिनका अब सर्वत्र सकारात्मक प्रभाव नजर आ रहा है.
नियमित रूप से चल रही कक्षाएं तथा विद्यार्थियों के अनुशासन से पठन-पाठन का माहौल पूर्ण रूप से जैयार हुआ है. कॉलेज के विद्यार्थी अब ग्राउंड में गपबाजी करने के बजाय अपना समय पुस्तकालय में बिता रहे हैं. एनसीसी के दो बटालियों के यहां गठन हो जाने से भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा हे. एनएसएस के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थी अक्सर सामाजिक कार्यो में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही अच्छी पढ़ाई की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन