विद्यालय परिसर में हंगामा
Updated at : 03 Apr 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

बीहट : बरौनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, सिंगदाहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल पासवान द्वारा अमर्यादित टिप्पणी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में जम कर हंगामा किया एवं मारपीट की. मामले की जानकारी मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस ने विद्यालय में पहुंच कर उग्र भीड़ से प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने […]
विज्ञापन
बीहट : बरौनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, सिंगदाहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल पासवान द्वारा अमर्यादित टिप्पणी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में जम कर हंगामा किया एवं मारपीट की. मामले की जानकारी मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस ने विद्यालय में पहुंच कर उग्र भीड़ से प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने अभिरक्षण में ले लिया.
उसके बाद बरौनी बीडीओ ओम राजपूत ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय पहुंचे एवं मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों का आरोप था कि सिंगदाहा की अनिता देवी को टीसी देने में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग किया गया है. ग्रामीणों के उग्र तेवर देख अधिकारी भी सकते में आ गये. ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में ठीक से पढ़ाई नहीं होती है, छात्रवृत्ति के वितरण में अनियमितता बरती जाती है, मिड डे मील में गड़बड़ी की जाती है.
इसके साथ ही अनेक शिकायत करते हुए बीडीओं से इसकी जांच कराने की मांग की. इसके बाद बीडीओ ने लिखित शिकायत करने का आवेदन देने को कहा. बीडीओ ने कहा कि आवेदन प्राप्त होते ही एक सप्ताह के भीतर विद्यालय का निरीक्षण एवं प्रभारी के क्रियाकलाप की जांच के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. घटना के आलोक में किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. मौके पर बथौली पंचायत की मुखिया शांति देवी, उपमुखिया रामसेवक ठाकुर, वार्ड सदस्य पुष्पलता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




