मुख्यमंत्री ने किया 26 नवनिर्मित सरकारी भवनों का लोकार्पण

Updated at : 03 Apr 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया 26 नवनिर्मित सरकारी भवनों का लोकार्पण

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कुंडलपुर महोत्सव स्थल के पास से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित 26 सरकारी भवनों का लोकार्पण किया. करीब साढ़े दस करोड़ की लागत से निर्मित इन भवनों में 09 पंचायत सरकार भवन, 04 मनरेगा भवन, 06 मॉडल हाइस्कूल एवं 07 उत्क्रमित हाइस्कूल शामिल हैं. महात्मा […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कुंडलपुर महोत्सव स्थल के पास से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित 26 सरकारी भवनों का लोकार्पण किया. करीब साढ़े दस करोड़ की लागत से निर्मित इन भवनों में 09 पंचायत सरकार भवन, 04 मनरेगा भवन, 06 मॉडल हाइस्कूल एवं 07 उत्क्रमित हाइस्कूल शामिल हैं.
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नगरनौसा प्रखंड के रामपुर,गिरियक के रैतर, सरमेरा के धनकी एवं अस्थावां प्रखंड के मालती पंचायत में नवनिर्मित मनरेगा भवन का उद्घाटन किया. प्रत्येक मनरेगा भवन के निर्माण पर 10 लाख रुपये खर्च किये गये. वहीं प्रखंड स्तर पर लोकार्पित प्रत्येक पंचायत सरकार भवन की निर्माण राशि 80 लाख रुपये हैं. वहीं प्रत्येक मॉडल हाइस्कूल के भवन निर्माण पर 35 लाख रुपये व उत्क्रमित हाइस्कूल के भवन निर्माण पर 10-10 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस मौके पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन