अपराधियों ने एक की गोली मार की हत्या
Updated at : 03 Apr 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा : हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या गोली मार कर दी.घटना से पूर्व उक्त अपराधियों द्वारा गांव में भीषण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.घटना जिले के सरमेरार थाना क्षेत्र के मानाचक गांव में गुरुवार की सुबह घटी. इस वारदात में गांव निवासी स्वर्गीय करम चंद्र ढाढ़ी के 37 वर्षीय पुत्र संजय राम […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/सरमेरा : हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या गोली मार कर दी.घटना से पूर्व उक्त अपराधियों द्वारा गांव में भीषण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.घटना जिले के सरमेरार थाना क्षेत्र के मानाचक गांव में गुरुवार की सुबह घटी.
इस वारदात में गांव निवासी स्वर्गीय करम चंद्र ढाढ़ी के 37 वर्षीय पुत्र संजय राम उर्फ संजय ढाढ़ी की मौत हो गयी.घटना के बाद सूचना पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक कारतूस सहित छह खोखा बरामद किया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन अपराधियों द्वारा मानाचक गांव में बुधवार की रात्रि भी भीषण गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. गुरुवार की सुबह पुन:अपराधियों द्वारा उक्त गांव पर धावा बोल कर गांव निवासी संजय राम की हत्या गोली मार कर दी. सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना एक पूर्व की दुश्मनी का एक परिणाम है.
घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
घटना के बाद एक पुलिस टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है.पुलिस ने इस संबंध में एक कांड दर्ज किया है.मृतक के ससुर भगवान दास ने सदर अस्पताल में बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी उनके दामाद को उस वक्त गोली मार दिया,जब वह शौच के लिए घर से निकले थे.अपराधियों द्वारा खदेड़ कर गोली मारी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




