प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Updated at : 26 Mar 2015 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

तीन दिनों में समाप्त होगी प्रैक्टिकल की परीक्षा बिहारशरीफ : माध्यमिक परीक्षा की समाप्ति के साथ ही जिले के कॉलेजों तथा इंटरमीडिएट विद्यालयों में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो गयी है. प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बुधवार को विभिन्न स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठी हो गयी. सिर्फ तीन दिनों में […]

विज्ञापन
तीन दिनों में समाप्त होगी प्रैक्टिकल की परीक्षा
बिहारशरीफ : माध्यमिक परीक्षा की समाप्ति के साथ ही जिले के कॉलेजों तथा इंटरमीडिएट विद्यालयों में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो गयी है. प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बुधवार को विभिन्न स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठी हो गयी. सिर्फ तीन दिनों में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जानी है.
इसके लिए जहां विभिन्न कॉलेज में प्रयोगशालाओं को साफ-सुथरा कर पहले ही तैयारी कर ली गयी थी. वहीं कई कॉलेजों द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विषयवार विद्यार्थियों के क्रमांक तथा परीक्षा की तिथि सूचना पट्ट पर चिपकायी गयी है. हालांकि प्रैक्टिकल परीक्षा के पहले दिन होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राओं के अपने-अपने स्कूल कॉलेज में उपस्थित हो जाने के कारण कहीं-कहीं काफी भीड़ दिखाई दी. अधिकांश विद्यार्थी बुधवार को ही अपनी परीक्षा दे देने के मूड में दिखे.
चार भागों में होती हैं प्रैक्टिकल की परीक्षाएं
इंटरमीडिएट कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवन विज्ञान विषयों में से प्रत्येक की 30-30 अंकों की परीक्षा होती है. इस संबंध में एस.एस. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरी रोड के प्राचार्य लाला प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 25 से 27 मार्च तक ली जायेगी. उनके विद्यालय में कुल 86 छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग ले रही है. सभी परीक्षाएं चार विभिन्न भागों में विभाजित है. प्रथम भाग में विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में प्रयोग करना होता है. द्वितीय भाग ऐक्टिविटी का तथा तीसरा भाग विद्यार्थियों के लिए नोट बुक के लिए होता है. प्रैक्टिकल परीक्षा का चौथा भाग मौखिक पूछताछ का होता है. सभी भागों के अलग-अलग अंक दिये जाते हैं.
व्यावहारिक परीक्षा का अंक विभाजन :
एक्सपेरिमेंट इन लैब – 12
ऐक्टिविटी – 4
नोटबुक – 8
मौखिक परीक्षा – 6
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन