केंद्र के खिलाफ कांग्रेस छेड़ेगी व्यापक आंदोलन

Updated at : 24 Feb 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस छेड़ेगी व्यापक आंदोलन

किसान विरोधी नीति की आलोचना बिहारशरीफ : भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया. धरनार्थियों ने संकल्प लिया कि जब तक भूमि अधिग्रहण कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आगे भी व्यापक आंदोलन चलाने की बात […]

विज्ञापन
किसान विरोधी नीति की आलोचना
बिहारशरीफ : भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया. धरनार्थियों ने संकल्प लिया कि जब तक भूमि अधिग्रहण कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आगे भी व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही.
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी एवं जिला प्रभारी दिलीप कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों का दौरा करने के बाद सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है.
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों और भू मालिकों के शोषण का रास्ता साफ कर दिया है जिसके लिए कांग्रेस गांव से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेगी. केंद्र सरकार किसानों को खाद एवं बीज पर मिलने वाली सब्सिडी को कम कर दिया है जिससे किसानों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है. धरना को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंचला कुमारी, युवा नेता संजय महाराज, अजीत कुमार, शिव कुमार यादव, विशेश्वर प्रसाद आदि प्रमुख लोगों ने भी संबोधित किया.
विकास कार्यो में गड़बड़ी सहित कई मांगें शामिल
सरमेरा. केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह ने की.
इस संबंध में भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, विकास कार्यो में शिथिलता,भ्रष्टाचार दूर करने,इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन एवं कन्या विवाह योजना से बिचौलियों को दूर रखने, फसल क्षतिपूर्ति एवं डीजल अनुदान का अविलंब भुगतान करने,खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड मुहैया कराने आदि सात सूत्री मांगों से वर्णित ज्ञापन अंचलाधिकारी सुनील कुमार को सौंपा. सीओ श्री कुमार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर रामवरण तिवारी,दिनकर प्रसाद सिंह,पूर्ण शंकर प्रसाद सिंह,विनय कुमार व मनीष कुमार चंदन सहित पार्टी के अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन