डकैतों ने दस लाख की संपत्ति लूटी

Updated at : 20 Feb 2015 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
डकैतों ने दस लाख की संपत्ति लूटी

घटना : शादी की तैयारी के लिए जुटाये थे नकदी व गहने घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी.पिता शादी में खर्च में होने वाले धन की जुगाड़ में जुटे थे.अपराधियों को इस बात की भनक लग चुकी थी.जिस अंदाज में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है,वह […]

विज्ञापन
घटना : शादी की तैयारी के लिए जुटाये थे नकदी व गहने
घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी.पिता शादी में खर्च में होने वाले धन की जुगाड़ में जुटे थे.अपराधियों को इस बात की भनक लग चुकी थी.जिस अंदाज में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है,वह प्रायोजित प्रतीत होता है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.पुलिस का दावा है कि निकट भविष्य में घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी पकड़े जायेंगे.
बिहारशरीफ/नगरनौसा : अपराध पर अंकुश लगाने की पुलिस की सोच एक बार फिर नाकामी साबित हुई है.हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार की देर रात्रि एक भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है.
पुलिस इस मामले में जांच का हवाला देकर पीड़ित पक्ष को सांत्वना देने के काम में जुटी है. घटना जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घटी है.बताया जाता है कि गांव निवासी बालमुकुंद शर्मा के घर पर बुधवार की देर रात्रि सात की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर हथियार का भय दिखा कर घर में रखे पांच लाख रुपये नकद सहित दस लाख की संपत्ति लूट ली.
कैसे घटी घटना
बुधवार की देर रात्रि सात की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने श्री शर्मा के घर का दरवाजा यह कह कर खुलवाया कि उन्हें उनकी गाड़ी भाड़े पर लेनी है.घर में दाखिल होते ही सभी अपराधी मौके पर मौजूद उनके पुत्र मनोज कुमार को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया.मौके पर घटना का प्रबल विरोध कर रहे युवक को अपराधियों द्वारा जम कर पिटाई भी की गयी.
शादी की चल रही थी तैयारी
बालमुकुंद शर्मा की पुत्री की शादी होनी थी. शादी को लेकर रुपये व गहने जुटाये गये थे.बताया जाता है कि इस बात की जानकारी संबंधित अपराधियों को लग चुकी थी.अपराधियों को यह पता था कि घर पर लाखों रुपये नकद व गहने रखे हुए हैं.सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने वाले कुछ अपराधियों की पहचान पुलिस द्वारा की गयी है.कयास लगाये जा रहे हैं कि निकट भविष्य में सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.इस संबंध में पीड़ित श्री शर्मा द्वारा संबंधित थाने में अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है.पुलिस इस संबंध में अपने जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन