जिला अस्पताल से पीएमसीएच का चक्कर लगा रही है पिंकी

Updated at : 20 Feb 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
जिला अस्पताल से पीएमसीएच का चक्कर लगा रही है पिंकी

बिहारशरीफ : अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान एक महिला का किडनी निकाल लिये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इस बाबत पीड़ित महिला के बयान पर लहेरी थाने में आरोपित डॉक्टर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इस मामले में महिला ने अपने ससुर,देवर व दो ननद की मिलीभगत होने की बात […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान एक महिला का किडनी निकाल लिये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इस बाबत पीड़ित महिला के बयान पर लहेरी थाने में आरोपित डॉक्टर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इस मामले में महिला ने अपने ससुर,देवर व दो ननद की मिलीभगत होने की बात पुलिस को बताया है.

मामले की सत्यता को लेकर पुलिस द्वारा महिला की मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल भेजा गया था,जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच रिपोर्ट में यह लिखा गया कि पेट में अत्यधिक गैस रहने के कारण किडनी स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा है.महिला को जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया.

इधर जब महिला अपने रिश्तेदारों के साथ जांच के लिए पीएमसीएच गयी तो वहां के चिकित्सकों ने जांच से पूर्व नालंदा के सिविल सजर्न से संबंधित आदेश की प्रति मांगी. पीएमसीएच के चिकित्सकों ने बताया कि जब तक नालंदा के सिविल सजर्न का आदेश जांच के संबंध में नहीं पीएमसीएच को उपलब्ध नहीं कराया जायेगा,तब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं की जायेगी. उक्त बातों की जानकारी पीड़िता के मामा डॉक्टर मनोज कुमार ने बतायी. श्री कुमार ने बताया कि जब वह इस संबंध में नालंदा के सिविल सजर्न से मिले तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. इस संबंध में सीएस ने टेलीफोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

पीड़िता के मामा ने बताया कि उनके द्वारा उक्त बातों की जानकारी मानवाधिकार आयोग व बिहार के डीजीपी को दी गयी है. यहां बता दें कि शहर के खंदक पर निवासी संजीत मालाकार अपनी 25 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन पिछले वर्ष 17 जून को शहर के रामचंद्रपुर स्थित डॉ आत्मानंद प्रसाद के निजी नर्सिग होम में कराया था.ऑपरेशन के बाद महिला अपने मायके धनबाद के बैंक मोड़ चली गयी. करीब सात माह बाद महिला के पैर में सूजन होने लगा.धनबाद के दो चिकित्सक डॉ आर बनर्जी एवं डॉ जे सिंह के यहां अपेंडिक्स व किडनी का अल्ट्रासाउंड कराया गया.

दोनों चिकित्सकों ने अपने रिपोर्ट में दाहिने किडनी नहीं दिखाई देने की बात बतायी.रिपोर्ट की सत्यापित कॉपी के साथ महिला का पति मंगलवार को लहेरी थाने आ कर पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस को दिया.पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कांड दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में जब डॉ आत्मानंद प्रसाद से दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला गलत है,महिला का अपने ससुराली रिश्तेदारों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा है,ससुराली रिश्तेदारों से रुपया लेने को लेकर इस तरह की झूठी कहानी रची गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन