महिला वार्ड पार्षदों को अब मिलेगा लैपटॉप

Updated at : 19 Feb 2015 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
महिला वार्ड पार्षदों को अब मिलेगा लैपटॉप

नगर निगम के सभी महिला वार्ड पार्षदों को सशक्त बनाया जायेगा. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा निगम के महिला पार्षदों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जायेगा. इस मद में विभाग द्वारा कुल सात लाख 20 हजार रुपये ननि को आवंटित किया गया है. लैपटॉप खरीदने के लिए निगम द्वारा शीघ्र ही एक टेंडर […]

विज्ञापन
नगर निगम के सभी महिला वार्ड पार्षदों को सशक्त बनाया जायेगा. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा निगम के महिला पार्षदों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जायेगा. इस मद में विभाग द्वारा कुल सात लाख 20 हजार रुपये ननि को आवंटित किया गया है. लैपटॉप खरीदने के लिए निगम द्वारा शीघ्र ही एक टेंडर निकाला जायेगा. महिला पार्षदों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने में काफी सहूलियत हो सकेगी.
बिहारशरीफ : इ म्यूनिसपेलिटी की राह पर नगर निगम चल पड़ा है. इसके लिए न सिर्फ यहां कार्यरत ऑफिस कर्मियों को कंप्यूटर परिचालन में दक्ष बनाया जा रहा है, बल्कि अब महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप भी निगम प्रशासक उपलब्ध करायेगा. इस मद में खर्च होने वाली राशि की स्वीकृति भी नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत हो चुका है. लैपटॉप खरीद मद में खर्च होने वाली राशि भी निगम कार्यालय को आवंटित हो चुका है. महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप उपलब्ध हो जाने से उन्हें ननि की विभिन्न योजनाओं से संबंधित डिटेल पलक झपकते ही मिल सकेगी. वजह नगर निगम की सभी योजनाओं की अद्यतन जानकारी को ऑन लाइन किये जाने का काम करीब- करीब पूरा हो चुका है.
24 महिला पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप
नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम के कुल 24 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जायेगा. इस मद में खर्च होने वाली कुल राशि सात लाख 20 हजार रुपये निगम को आवंटित किया जा चुका है. लैपटॉप खरीदने के लिए निगम द्वारा टेंडर निकाला जायेगा. टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
लैपटॉप उपलब्ध होने से यह होगा फायदा
नगर निगम की सभी योजनाओं की पूरी डिटेल एवं डाटा को ऑन लाइन किया जा रहा है.इन सभी डिटेल एवं डाटा को एक बेबसाइट पर लोड किया जा रहा है. निगम क्षेत्र में कौन सी योजना चल रही है और उसकी प्रगति रिपोर्ट क्या है. कौन सी योजना कब लागू हुई, इस पर काम कब शुरू किया गया, किस – किस क्षेत्र में योजनाएं चलायी जा रही है, योजना से संबंधित कार्य को कब तक पूरा किया जाना है, अब तक योजना की प्रगति रिपोर्ट क्या है, जैसी तमाम जानकारी पलक झपकते ही लैपटॉप स्क्रीन पर डिस्पले हो जायेगी. इसलिए उपलब्ध लैपटॉप से महिला वार्ड पार्षदों को काफी सहूलियत हो सकेगी.
नारी सशक्तीकरण के लिए सार्थक पहल
नगर निगम की सिर्फ महिला वार्ड पार्षदों को ही लैपटॉप उपलब्ध हो जाने से नारी सशक्तीकरण को एक नया आयाम मिल सकेगा. सरकार की यह मंशा है कि विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को पुरूषों की तुलना में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाये, ताकि वह सशक्त हो सकें.
ननि में हुई अनुकंपा समिति की बैठक
बिहारशरीफ. नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेयर सुधीर कुमार ने बताया कि इसमें पूर्व से बने सूची की समीक्षा की गयी जिसमें कई विसंगितयां पायी गयी. नगर आयुक्त डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि इस सूची में कुल 29 कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर बहाल किया जाना है. उन्होंने बताया कि इस सूची में शामिल कई लोगों द्वारा कुछ आवश्यक कागजातों को उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस अवसर पर अन्य समिति सदस्यों में उप मेयर शंकर कुमार,वार्ड पार्षद उमेश सिंह,नारायण यादव,लालजीत पासवान एवं अंजली देवी शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन