चीनी व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट
Updated at : 17 Feb 2015 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

घटना : गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के पास घटी जिले में अपराधिक घटनाएं बढ़ने से व्यवसायी वर्ग परेशान हैं. जिला स्थित थाना क्षेत्रों में पुलिस की गस्ती में सुस्ती के कारण असामाजिक तत्व बेलगाम हो गये हैं. सोमवार की सुबह पावापुरी मोड़ के पास अपराधियों ने चीनी व्यवसायी को धमका कर लूट की […]
विज्ञापन
घटना : गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के पास घटी
जिले में अपराधिक घटनाएं बढ़ने से व्यवसायी वर्ग परेशान हैं. जिला स्थित थाना क्षेत्रों में पुलिस की गस्ती में सुस्ती के कारण असामाजिक तत्व बेलगाम हो गये हैं. सोमवार की सुबह पावापुरी मोड़ के पास अपराधियों ने चीनी व्यवसायी को धमका कर लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले को सुलझाने में जुट गयी है. मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
बिहारशरीफ : सोमवार की सुबह एक चीनी व्यवसायी से अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. घटना जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के पास घटी. घटना के बाद बाइक से फरार हो रहे अपराधियों का पीछा भी किया गया, हालांकि वह पकड़ में नहीं आये.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावापुरी मोड़ पर स्थित जय माता दी ट्रेडर्स के संचालक व पेशे से थोक चीनी विक्रेता सुजीत कुमार उर्फ भोला साव उक्त मोड़ पर स्थित अपनी दुकान को खोल रहे थे. उस वक्त उनके बैग में नकद डेढ़ लाख रुपये थे. दुकान खोलते वक्त अचानक मौके पर पहुंचे बाइक सवार दो अपराधी व्यवसायी के पास से रुपयों से भरा बैग लेकर बिहारशरीफ की ओर फरार हो गये.
अपराधियों ने घटना को इस अंदाज में अंजाम दिया कि थोड़े देर के लिए व्यवसायी भी भौचक रह गये. घटना के तत्काल बाद उनके द्वारा अपराधियों का पीछा भी किया गया मगर तब तक अपराधी भागने में सफल हो गये थे. घटना की जानकारी के बाद गिरियक थाना व पावापुरी ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी पीड़ित व्यवसायी से ली. पावापुरी ओपी प्रभारी पिंकी प्रसाद ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है.
आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी है. माना जा रहा है कि अपराधियों को यह खबर थी कि चीनी व्यवसायी के पास मोटी रकम है. फिलहाल पीड़ित व्यवसायी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




