तोड़फोड़ के बाद पांच केंद्रों की परीक्षा रद्द
Updated at : 17 Feb 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी बीएसएससी की परीक्षा हिलसा : बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमेटी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा हिलसा के सात केंद्रों पर सोमवार को आयोजित की गयी. इन सात केंद्रों में से पांच परीक्षा केंद्रों पर छात्रों व असामाजिक तत्वों द्वारा व्यापक रूप से तोड़ – फोड़ की गयी तथा प्रश्न पत्रों को […]
विज्ञापन
हंगामे की भेंट चढ़ी बीएसएससी की परीक्षा
हिलसा : बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमेटी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा हिलसा के सात केंद्रों पर सोमवार को आयोजित की गयी. इन सात केंद्रों में से पांच परीक्षा केंद्रों पर छात्रों व असामाजिक तत्वों द्वारा व्यापक रूप से तोड़ – फोड़ की गयी तथा प्रश्न पत्रों को फाड़ देने की घटना हुई. इस घटना के बाद पांचों परीक्षा केंद्रों की परीक्षा को रद्द करने की अनुशंसा केंद्राधीक्षकों द्वारा की गयी है.
जिन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की गयी है, उनमें राम बाबू प्लस टू हाइस्कूल, एसयू कॉलेज हिलसा, सन साइन पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल एवं मध्य विद्यालय हिलसा परीक्षा केंद्र शामिल है. राम बाबू प्लस टू उच्च विद्यालय से हंगामे की शुरूआत हुई जहां छात्रों का एक बड़ा समूह परीक्षा केंद्र में अस्पष्टता का आरोप लगाते हुए परीक्षा में विलंब से आने के कारण परीक्षा देने की अनुमति मांग रहा था.
बहुत से छात्रों के प्रवेश पत्र में आरबीएचएस नालंदा परीक्षा केंद्र के रूप में दर्ज होने की शिकायत करते हुए बताया कि वे परीक्षा देने के लिए नालंदा स्थित रास बिहारी हाइस्कूल चले गये थे. वहां से आने में विलंब हो जाने के कारण उन्हें अधिक समय तक परीक्षा देने की अनुमति दिये जाने की मांग कर रहे थे. केंद्राधीक्षक द्वारा इसकी अनुमति नहीं दिये जाने के बाद छात्रों का हुजूम राम बाबू हाइस्कूल में परीक्षा को बाधित करते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न किया.
एसयू कॉलेज में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका फाड़ दी गयी एवं छात्रों के समूह द्वारा देर शाम तक केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को बंधक बनाये रखा गया. इसके बाद नाराज परीक्षार्थियों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस के लाख समझाने के बावजूद भी परीक्षार्थी जब नहीं माने तो पुलिस को छात्रों को भगाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




