बिजली चोरी पकड़ने गयी टीम पर हमला

Updated at : 13 Feb 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गयी टीम पर हमला

वारदात में पुलिसकर्मी सहित चार लोग जख्मी राजगीर : विद्युत चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने गये विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. इस हमले में एक पुलिस कर्मी सहित चार लोग जख्मी हो गये. घटना थाना क्षेत्र के तेतर बिगहा गांव में बुधवार की संध्या घटी. घटना के बाद […]

विज्ञापन
वारदात में पुलिसकर्मी सहित चार लोग जख्मी
राजगीर : विद्युत चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने गये विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. इस हमले में एक पुलिस कर्मी सहित चार लोग जख्मी हो गये. घटना थाना क्षेत्र के तेतर बिगहा गांव में बुधवार की संध्या घटी. घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर व नालंदा डिवीजन के विद्युत पदाधिकारी थाना पुलिस के साथ उक्त गांव में विद्युत चोरी की जांच को लेकर गये थे. गांव में चोरी की बिजली से चल रहे एक आटा चक्की के मिल पर छापेमारी टीम ने दबिश दी. टीम वहां से मोटर, स्टार्टर व तार जब्त कर राजगीर लौटी रही थी. जैसे ही छापेमारी दल गांव के बाहर निकली कि असामाजिक तत्वों ने छापेमारी टीम पर हमला बोल दिया गया.
दर्जनों की संख्या में मौके पर जुटी भीड़ ने छापेमारी टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस हमले में विद्युत विभाग के चार कर्मी व एक पुलिस कर्मी घायल हो गये.घायल होने वाले विद्युत बोर्ड के कर्मियों के नाम हैं, राजनारायण, अशोक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद व सतीश कुमार. रोड़ेबाजी की वजह से दो सरकारी वाहनों का शीशा भी टूट गया है.
राजगीर थाने में पदस्थापित सुरेश मंडल को भी चोटें आयीं हैं. राजगीर थानाध्यक्ष रत्न किशोर झा ने बताया कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के बयान पर बीस नामजद सहित पचास अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश कुमार, मो कासिम, सतमन्नू कुमार व नसीम अंसारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन