घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा पेट्रोल पंप के पास घटी

Updated at : 12 Feb 2015 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा पेट्रोल पंप के पास घटी

जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. हाल के दिनों में घटी बड़ी आपराधिक घटनाएं इसके उदाहरण हैं. एक-दो मामलों को छोड़ कर पुलिस को अभी तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली.लूट की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े पंचायत […]

विज्ञापन
जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. हाल के दिनों में घटी बड़ी आपराधिक घटनाएं इसके उदाहरण हैं. एक-दो मामलों को छोड़ कर पुलिस को अभी तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली.लूट की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े पंचायत सचिव से नकद दो लाख रुपये लूट लिये.घटना की आधिकारिक पुष्टि विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने की है.घटना नगर थाना क्षेत्र के उपरौरा पेट्रोल पंप के पास घटी. लूट की यह घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी व पंचायत सचिव बाल्मिकी प्रसाद के साथ घटी.
बताया जाता है कि श्री प्रसाद बुधवार को शहर के गढ़पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 3.5 लाख रुपये निकाल कर अपने भांजा अभिमन्यु के साथ बाइक पर सवार होकर वापस गांव जा रहे थे.बाइक में पेट्रोल भरवाने को लेकर वह उपरौरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी कर बाइक में पेट्रोल ले रहे थे,इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद दो अपराधी मौके पर पहुंच कर हथियार का भय दिखा कर बैग से भरे रुपये को छीन कर शहर की ओर बाइक सहित फरार हो गया.
विधि-व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि जिस बैग को अपराधियों ने छीना था,उसमें मात्र दो ही लाख रुपये रखे थे,शेष रुपये को पॉकेट में रखा गया था. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस पीड़ित से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले की नाकेबंदी की गयी है.अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.
पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी. घटना के बाद पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.पुलिस इस मामले में यह भी जानने का प्रयास कर ही है कि कहीं घटना को अंजाम देने वाले बैंक से ही तो पीछा नहीं कर रहे थे.
इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक कांड दर्ज किया गया है.यहां बता दें कि मंगलवार को जिले के एकंरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक मोड़ के पास अपराधियों द्वारा जहानाबाद के कपड़ा व्यवसायी नीरज कुमार से 1.40 लाख की लूट कर ली गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन