ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल की वर्षगांठ आज, तैयारियां पूरी

Updated at : 12 Feb 2015 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल की वर्षगांठ आज, तैयारियां पूरी

भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सहायक नालंदा : नौलखा के नाम से चर्चित भारत-चीन मैत्री का प्रतीक ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल की वर्षगांठ गुरुवार को मनायी जायेगी. इस अवसर पर चीनी यात्राी ह्वेनसांग का 1350 वां परिनिर्वाण दिवस भी मनाया जायेगा. नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय नालंदा द्वारा आयोजित इस समारोह की […]

विज्ञापन
भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सहायक
नालंदा : नौलखा के नाम से चर्चित भारत-चीन मैत्री का प्रतीक ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल की वर्षगांठ गुरुवार को मनायी जायेगी. इस अवसर पर चीनी यात्राी ह्वेनसांग का 1350 वां परिनिर्वाण दिवस भी मनाया जायेगा. नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय नालंदा द्वारा आयोजित इस समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ सुनील प्रसाद सिन्हा ने दी.
उन्होंने बताया कि नालंदा का यह ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल भारत और चीन की मैत्री का प्रतीक है. यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में भूमिका निभाता है. भारतीय गणतंत्र के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और चीनी प्रधानमंत्री चाउ-एन-लाइ के पहल से विश्व विद्यालय नालंदा पर ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल का निर्माण 1957 में शुरू हुआ, लेकिन 1962 में भारत-चीन विवाद के बाद इसके पूर्ण निर्माण पर ग्रहण लग गया था. तब से यह मेमोरियल हाल दशकों तक उपेक्षा का दंश ङोलते रहा.
देश के इस एकलौते ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रलय ने 2001 में नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय को सौंप दिया है. तब से इसकी तकदीर और तसवीर दोनों बदल गयी है. इसका उद्घाटन 12 फरवरी 2007 में किया गया.
इस समारोह में देश और चीन के कई उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए थे. अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है. ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल कैंपस में महाविहार द्वारा चीनी यात्राी ह्वेनसांग की आदमकद प्रतिमा स्थापित किया गया है. देश में ह्वेनसांग की यह पहली प्रतिमा है. डॉ सिन्हा ने बताया कि देश और दुनिया के सैलानी तथा स्कॉलर इसके दीदार के लिए बड़ी संख्या में यहां आते हैं. हॉल के पास ही महाविहार द्वारा संस्कृति ग्राम का निर्माण कराया गया है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन