आइक्यूएमएस से जुड़ेगा सदर अस्पताल
Updated at : 11 Feb 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल के मरीजों को अब इलाज के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन्हें परची कटाने की जगह टोकन नंबर लेना होगा. इसके लिए अस्पताल के रजिस्ट्रेशन कक्ष में एक ऑटोमेटिक मशीन उपलब्ध होगी. जब मरीज इस मशीन के बटन को दबायेंगे, […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल के मरीजों को अब इलाज के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन्हें परची कटाने की जगह टोकन नंबर लेना होगा. इसके लिए अस्पताल के रजिस्ट्रेशन कक्ष में एक ऑटोमेटिक मशीन उपलब्ध होगी.
जब मरीज इस मशीन के बटन को दबायेंगे, तो उन्हें एक टोकन नंबर मिल जायेगा. यह टोकन नंबर अस्पताल के विभिन्न वार्डो के बाहर लगे डिजिटल आइक्यू बोर्ड पर जब डिस्पले होगा, तब वे वार्ड में मौजूद चिकित्सक से अपना इलाज करा सकेंगे. अगर सब कुछ ठीकठाक रहा, तो सदर अस्पताल एक सप्ताह के अंदर इंटेलीजेंट क्यू मैनेजमेंट सिस्टम से पूरी तरह जुड़ जायेगा.
बिहारशरीफ. सदर अस्पताल में अब मरीजों को चिकित्सकों से इलाज कराने के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए सदर अस्पताल को इंटेलीजेंट क्यू मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. जल्द ही इस सिस्टम से सदर अस्पताल का हर एक वार्ड जुड़ जायेगा. इस सिस्टम को प्लांट करने के लिए अस्पताल में कार्य भी शुरू हो गया है. नयी दिल्ली से पहुंचे टेक्नीशियन इस सिस्टम को प्लांट कर रहे हैं. अगर सब कुछ ठीकठाक रहा, तो करीब एक सप्ताह में सदर अस्पताल इस सिस्टम से पूरी तरह जुड़ जायेगा.
ऐसे काम करेगा यह सिस्टम
सदर अस्पताल में जब यह सिस्टम पूरी तरह प्लांट हो जायेगा, तब यहां पहुंचनेवाले मरीजों को इलाज के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता समाप्त हो जायेगी. इसकी जगह मरीजों को अस्पताल परिसर स्थित रजिस्ट्रेशन कक्ष में लगायी गयी मशीन का उपयोग करना होगा. इस मशीन बटन जब मरीज दबायेंगे, तब उन्हें एक टोकन रिसीव होगा. यह टोकन ही मरीजों का रजिस्ट्रेशन नंबर होगा.
आइक्यू बोर्ड पर टोकन नंबर होगा डिस्पले
सदर अस्पताल में वार्ड वार लगाये जा रहे आइक्यूएमएस डिजिटल डिस्पले बोर्ड पर मरीजों को उपलब्ध टोकन नंबर डिस्पले होगा. जब इस बोर्ड पर मरीजों का टोकन नंबर डिस्पले यानी दिखाई देगा, तब मरीज चिकित्सक कक्ष में प्रवेश कर अपना इलाज करा सकते हैं.
सिस्टम से जुड़ जाने पर यह होगा फायदा
जब सदर अस्पताल का हर एक वार्ड इस नवीनतम सिस्टम से जुड़ जायेगा, तब मरीजों को यहां इलाज के पूर्व न तो रजिस्ट्रेशन और न ही चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन लगाने की जरूरत होगी. इससे मरीजों को इस कार्य में लगनेवाले अनावश्यक समय की बचत होगी. दूसरा फायदा यह होगा कि मरीजों को अपनी पारी के आने की बात के लिए वार्ड के कर्मियों से पूछताछ करने की भी जरूरत नहीं होगी. अगर वार्ड के बाहर लगे आइक्यू बोर्ड पर उन्हें उपलब्ध टोकन नंबर डिस्पले होगा, तो बगैर वे किसी ङिाझक के चिकित्सक कक्ष में प्रवेश कर चिकित्सक से अपना इलाज करा सकते हैं.
इन वार्डो में लगाये जायेंगे सिस्टम
सदर अस्पताल के इएनटी, अस्थि रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, प्रसूता, इमरजेंसी आदि वार्डो में आइक्यूएमएस लगाये जा रहे हैं. यह कार्य सोमवार से शुरू हो गया है. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि सदर अस्पताल के सभी वार्डो को करीब एक सप्ताह में इस सिस्टम से पूरी तरह जोड़ दिया जायेगा. यानी सब कुछ ठीकठाक रहा, तो इस अस्पताल के मरीजों को कुछेक दिनों बाद ही इस सिस्टम का फायदा मिलने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




