मारुति पेड़ से टकरायी चालक की हुई मौत
Updated at : 10 Feb 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

करायपरशुराय : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित चंदकुरा गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित मारुति सुजुकी गाड़ी जबरदस्त पेड़ से टकरायी, जिसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मुनेश्वरी टोला […]
विज्ञापन
करायपरशुराय : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित चंदकुरा गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित मारुति सुजुकी गाड़ी जबरदस्त पेड़ से टकरायी, जिसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मुनेश्वरी टोला निवासी राकेश कुमार (35 वर्ष) एवं थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह (55 वर्ष) दोनों मारुती सुजुकी गाड़ी से सोमवार को पटना जिला के एरई गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में शिरकत होने के लिए घर से जा रहा था कि हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित चंदकुरा गांव के पास ड्राइविंग कर रहा राकेश कुमार से गाड़ी की रफ्तार तेज रहने के कारण अनियंत्रित हो गया और सामने एक पेड़ से टकरा गया, जिसमें चालक राकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि गाड़ी पर बैठे महेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर,पहुंच कर पहले घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




