पंचायत उपचुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Updated at : 06 Feb 2015 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

55 पदों पर नामांकन की अंतिम तिथि आज चुनाव तैयारी के लिए आठ कोषांग गठित 180 मतदान केंद्रों पर एक मार्च को होगा मतदान बिहारशरीफ : पंचायत के रिक्त 55 पदों पर कराये जा रहे उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी […]

विज्ञापन
55 पदों पर नामांकन की अंतिम तिथि आज
चुनाव तैयारी के लिए आठ कोषांग गठित
180 मतदान केंद्रों पर एक मार्च को होगा मतदान
बिहारशरीफ : पंचायत के रिक्त 55 पदों पर कराये जा रहे उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है. जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने सुचारू,सुव्यवस्थित एवं ससमय चुनाव की तैयारी के लिए जिला स्तर पर आठ कोषांगों का गठन किया है. प्रत्येक कोषांग का प्रभार जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों को दिया गया है. प्रत्येक कोषांग को चुनाव तैयारी के लिए डीएम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है.
पंचायत उपचुनाव का संपूर्ण वरीय प्रभार उप विकास आयुक्त रचना पाटिल को, कार्मिक, वाहन एवं प्रशिक्षण कोषांग का वरीय प्रभार अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह को दिया गया है. वहीं अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो खुर्शीद आलम को सामग्री एवं इवीएम कोषांग, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद को विधि व्यवस्था कोषांग एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को मीडिया कोषांग का वरीय प्रभारी बनाया गया है.
इसके अलावा प्रत्येक कोषांग में कई अन्य पदाधिकारियों को प्रभारी बना कर समन्वित ढंग से कार्य संपादन का निर्देश दिया गया है.
पंचायत के कुल रिक्त पदों में से मुखिया व सरपंच के दो-दो, पंचायत समिति के छह, वार्ड सदस्य के 23 एवं पंच के 22 पदों के लिए नामांकन का कार्य जारी है तथा नामांकन प्रक्रिया छह फरवरी तक जारी रहेगी. वर्तमान में 18 प्रखंड के 180 मतदान केंद्रों पर एक मार्च को मतदान होने की संभावना के अनुरूप उप चुनाव की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. 11 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन