अपहृत युवक की गोली मार कर हत्या
Updated at : 06 Feb 2015 12:15 PM (IST)
विज्ञापन

हिलसा : एक सप्ताह पूर्व अपहृत एक युवक को गोली मार कर हत्या कर गांव के ही खंधा में फेंक दिया गया. पुलिस ने गुरुवार को लाश को बरामद किया है. मूर्ति विसजर्न करने के क्रम में गायब हुआ था. युवक पिता ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए एक को नामजद आरोपित […]
विज्ञापन
हिलसा : एक सप्ताह पूर्व अपहृत एक युवक को गोली मार कर हत्या कर गांव के ही खंधा में फेंक दिया गया. पुलिस ने गुरुवार को लाश को बरामद किया है. मूर्ति विसजर्न करने के क्रम में गायब हुआ था. युवक पिता ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए एक को नामजद आरोपित बनाया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के रामईश्वर गोप के पुत्र 22 वर्षीय राजीव कुमार बीते 28 जनवरी को मां सरस्वती की प्रतिमा विसजर्न करने के लिए घर से निकला था.
उसके बाद घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद पिता रामईश्वर यादव ने हिलसा थाना में 29 जनवरी को गांव के ही लक्ष्मण ठाकुर पर अपहरण का मामला दर्ज कराया. उसके बाद युवक की लाश गुरुवार को उस समय देखा गया जब गांव के लोग खेत में कार्य करने निकले तो उनकी नजर उक्त युवक के लाश पर पड़ी. इसकी सूचना हिलसा थाना को दी गयी. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने आशंका व्यक्त की कि युवक को अगवा कर अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं मृतक की पत्नी एवं माता का रो-रो कर बुरा हाल है. वे बार-बार बेहोश होकर गिर रही थी. आसपास की महिलाएं उन्हें ढ़ाढ़स बंधाती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




