बदमाशों ने छह बाइक सवारों से की लूटपाट

Updated at : 26 Jan 2015 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने छह बाइक सवारों से की लूटपाट

बिहारशरीफ/नूरसराय : सड़क पर हथियार का भय दिखा कर लूटपाट करने वाले पांच अपराधियों के पहचान का दावा नालंदा पुलिस ने किया है. घटना के करीब चार घंटे बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ के निर्देश पर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लोगों से लूटे गये […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/नूरसराय : सड़क पर हथियार का भय दिखा कर लूटपाट करने वाले पांच अपराधियों के पहचान का दावा नालंदा पुलिस ने किया है. घटना के करीब चार घंटे बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ के निर्देश पर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने उसके पास से लोगों से लूटे गये सात मोबाइल व दो हजार नकदी भी बरामद किये हैं. घटना शनिवार की मध्य रात्रि नूरसराय थाना क्षेत्र के दरूआरा गांव के पास घटी. उक्त स्थान पर करीब छह की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने वहां से गुजर रहे छह बाइक सवारों से हजारों रुपये नकदी सहित सोने के चेन व मोबाइल की लूट कर ली थी.
घटना की जानकारी के बाद विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी.रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के प्रहलादनगर गांव से पुलिस ने भरत चौहान नामक युवक को लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. विधि-व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि पुलिस उसकी निशानदेही पर अपराधियों के कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है.
बताया जाता है कि इस लूटपाट की घटना में दरूआरा गांव निवासी राजन कुमार से सोने की चैन व मोबाइल,राजेश कुमार से पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल,अरविंद कुमार चौधरी से चार हजार रुपये व मोबाइल,फेकू कुमार से सात हजार रुपये व मोबाइल,विक्रम कुमार से सतरह सौ रुपये व मोबाइल,नंद किशोर चौधरी व राकेश कुमार से भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया.
पीड़ितों ने बताया कि जब वह बिहारशरीफ से बाइक से घर लौट रहे थे तो पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने रास्ता छेक कर उक्त घटना को अंजाम दिया.यहां बता दें कि शनिवार की रात्रि नालंदा पुलिस विशेष समकालीन अभियान के तहत सड़क पर विशेष गश्ती व छापेमारी में जुटी हुई थी. घटना के तत्काल बाद हुई बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. पुलिस का दावा है कि निकट भविष्य में सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन