अवैध शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त
Updated at : 26 Jan 2015 10:13 AM (IST)
विज्ञापन

करायपरशुराय : अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रविवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में विभिन्न गांवों में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया, वहीं कारोबारी भागने में सफल […]
विज्ञापन
करायपरशुराय : अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रविवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में विभिन्न गांवों में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया, वहीं कारोबारी भागने में सफल रहा.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में अवैध शराब बनाने व भट्ठी संचालित किये जा रहे सूचना पर रविवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा एक पुलिस बल की विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के अगरपर,फुल्लीपर,बहौदी बिगहा, गंगा बिगहा में अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए भट्ठी को ध्वस्त कर दिया एवं हजारों लीटर जमीन में गाड़े गये 40 ड्रम अर्धनिर्मित शराब एवं उपकरण को नष्ट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




