नूरसराय के सीओ सहित छह पर एफआइआर

Updated at : 23 Jan 2015 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
नूरसराय के सीओ सहित छह पर एफआइआर

नूरसराय : पिछले दिनों जिले में आयी बाढ़ के बाद राहत राशि के वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में सदर एसडीओ ने जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय के निर्देश पर बुधवार की देर संध्या सीओ समेत छह लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में नूरसराय के अंचलाधिकारी डॉ रणधीर लाल, […]

विज्ञापन
नूरसराय : पिछले दिनों जिले में आयी बाढ़ के बाद राहत राशि के वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में सदर एसडीओ ने जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय के निर्देश पर बुधवार की देर संध्या सीओ समेत छह लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में नूरसराय के अंचलाधिकारी डॉ रणधीर लाल, नाजिर राजीव नंदन, नदिऔना पंचायत के मुखिया वृजनंदन सिंह,उप मुखिया दिनेश प्रसाद,वार्ड सदस्य शांति देवी व सुनैना देवी को आरोपित बनाया गया है.
सदर एसडीओ ने बताया कि बाढ़ राहत के रुपये वितरण में सीओ रणधीर लाल, अंचल नाजिर राजीव नंदन,नदियौना पंचायत के मुखिया बृजनंदन सिंह व दो वार्ड सदस्यों की मिलीभगत से गड़बड़ी की गयी थी. नदियौना पंचायत के 400 लोगों को बाढ़ राहत के रुपये दिये गये थे, लेकिन उनमें से एक सौ लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें बाढ़ राहत के रुपये नहीं दिये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन