रिटायर्ड फौजी के घर से दो लाख की संपत्ति की चोरी

Updated at : 14 Jan 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर से दो लाख की संपत्ति की चोरी

बिहारशरीफ : अज्ञात अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर से मंगलवार को नकद 85 हजार रुपये सहित करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया जाता है कि घटना के वक्त फौजी की पत्नी घर के किचन में खाना बना रही थी. नगर इंस्पेक्टर रवि ज्योति ने बताया कि इस मामले की […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : अज्ञात अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर से मंगलवार को नकद 85 हजार रुपये सहित करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया जाता है कि घटना के वक्त फौजी की पत्नी घर के किचन में खाना बना रही थी.
नगर इंस्पेक्टर रवि ज्योति ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड दर्ज होने के तत्काल बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. मामले की पूरी जांच करायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के खंदक पर स्थित शिवजी नगर मुहल्ला निवासी व पेशे से अवकाशप्राप्त फौजी सुरेंद्र प्रसाद घर स्थित अपने किचन में खाना बना रही थी.
इसी दौरान किसी अज्ञात के द्वारा एक कमरे में रखे बक्से को तोड़ कर उसमें रखे 85 हजार रुपये नकद व दो सोने के कीमती आभूषण ले भागने में कामयाब रहे. किचन से निकल कर महिला जैसे ही उक्त कमरे में दाखिल हुई, तो उसने उक्त बक्से को खुला हुआ पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन