राजगीर महोत्सव का हुआ समापन
Updated at : 14 Jan 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव के आखिरी दिन सिमफनी बैंड के गीतों की प्रस्तुति हुई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात सिमफनी बैंड ने राजगीर महोत्सव के आखिरी दिन ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये गीतों पर लोग झूमते नजर आये. देश प्रदेश के चहुंमुखी विकास में नृत्य संगीत का […]
विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव के आखिरी दिन सिमफनी बैंड के गीतों की प्रस्तुति हुई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात सिमफनी बैंड ने राजगीर महोत्सव के आखिरी दिन ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये.
उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये गीतों पर लोग झूमते नजर आये. देश प्रदेश के चहुंमुखी विकास में नृत्य संगीत का अहम योगदान है. इसमें रोजगार और निखरने की असीम संभावनाएं भी होती हैं. धीरे-धीरे राजगीर महोत्सव आम अवाम के दिलों को छू रहा है. देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य में सफल हो रहा है.
उक्त बातें योजना परिषद् के मुख्य परामर्शी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी आलोक कुमार ने कहा. विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार सिन्हा, सरकार के सूचना प्रावैधिकी सलाहकार तथा राजस्व परिषद् के अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान मौजूद थे. जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अच्छे कार्य और महोत्सव के अपने मिशन में कामयाब कराने के लिए सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आगे इससे भी बेहतर तरीके से महोत्सव का आयोजन का हर संभव प्रयास होंगे.
राजगीर महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरुण, डीएम बी कार्तिकेय, एसपी डॉ सिद्धार्थ, डीडीसी रचना पाटील, एसडीएम इनायत खान एवं पर्यटन विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




