दो यात्री बसों की टक्कर में दस जख्मी

Updated at : 13 Jan 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
दो यात्री बसों की टक्कर में दस जख्मी

बिहारशरीफ : समय पकड़ने की आपाधापी में दो बसे आपस में टकरा गयी. इस हादसे में तीन महिलाओं सहित दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह घटना सोमवार की सुबह बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर स्थित दीप नगर मोड़ के पास घटी. इस हादसे में बिहारशरीफ से राजगीर जा रही एक निजी बस राजगीर से […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : समय पकड़ने की आपाधापी में दो बसे आपस में टकरा गयी. इस हादसे में तीन महिलाओं सहित दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह घटना सोमवार की सुबह बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर स्थित दीप नगर मोड़ के पास घटी.
इस हादसे में बिहारशरीफ से राजगीर जा रही एक निजी बस राजगीर से बिहारशरीफ आ रही एक दूसरे निजी बस से जा टकरायी.
घटना की जानकारी मिलते ही दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन मौके पर पहुंच कर बस में फंसे सभी यात्रियों को लोगों के सहयोग से बाहर निकला. हादसे में गंभीर रूप से घायल दस लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.घटना इतना भयावह था कि आसपास के लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो गये.बस पर सफर कर रहे एक यात्री ने सदर अस्पताल में बताया कि बिहारशरीफ से राजगीर को जा रही बस की गति काफी तेज थी.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस तरह की ज्यादातर घटनाएं बस के चालक की घोर लापरवाही का एक परिणाम है.बस का चालक समय पकड़ने को लेकर इस तरह का जोखिम आये दिन उठाता है.
इस हादसे में दोनों बसों को नुकसान का सामना करना पड़ा है.हादसे में घायल होने वालों में नालंदा की सावित्री देवी,सिलाव के मदन प्रसाद,परबलपुर के सकिल मांझी, रामानुज भारती ,माहुरी की नीलू देवी,राजगीर की मंजु देवी,नालंदा के रवि शंकर ,नालंदा की गीता देवी व रूबी देवी शामिल है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सबों को इलाज के लिए भरती कराया गया है.यह सड़क हादसा चालक की लापरवाही का एक कारण बताया जाता है.पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर लिया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद दोनों बस का चालक मौके से फरार हो गया है. इस संबंध में एक कांड दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन