बीएसएफ के जवानों ने छेड़ा तराना
Updated at : 13 Jan 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर : राजगीर महोत्सव का 16 वां दिन बीएसएफ के जवानों के नाम रहा. बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को अपनी प्रस्तुति से राजगीर महोत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. बीएसएफ के जवानों द्वारा गाये गये गीत ‘संदेशे आते हैं ..’ जैसे देशभक्ति गीतों को गाकर पर दर्शकों के ठंडे पड़े शरीर में […]
विज्ञापन
राजगीर : राजगीर महोत्सव का 16 वां दिन बीएसएफ के जवानों के नाम रहा. बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को अपनी प्रस्तुति से राजगीर महोत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.
बीएसएफ के जवानों द्वारा गाये गये गीत ‘संदेशे आते हैं ..’ जैसे देशभक्ति गीतों को गाकर पर दर्शकों के ठंडे पड़े शरीर में देशभक्ति की गरमी का संचार कर दिया. इसके साथ ही बैंड के मनोहर प्रसाद ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा..’ जैसे गीतों से भारत की महिमा का बखान किया.
बीएसएफ बैंड ने ऐसा समां बांधा कि लोग भी बैंड के सुर से सुर मिलाने को मजबूर हो गये. एक से बढ़ कर एक देशभक्ति गीत राजगीर की फिजाओं में गुंजती रही. क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी में एक ऊर्जा का संचार हो गया. सभी ने बैंड द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम को खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी हौसला अफजाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




