मुख्य हत्यारा गिरफ्तार

Updated at : 07 Jan 2015 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य हत्यारा गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने आइटीआइ इंस्टीट्यूट के संचालक के भाई की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस की इस सफलता से लोगों में खुशी है. बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने सत्यम आइटीआइ इंस्टीट्यूट के संचालक के भाई की हत्या में शामिल चार में से एक अभियुक्त को […]

विज्ञापन
नालंदा पुलिस ने आइटीआइ इंस्टीट्यूट के संचालक के भाई की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस की इस सफलता से लोगों में खुशी है.
बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने सत्यम आइटीआइ इंस्टीट्यूट के संचालक के भाई की हत्या में शामिल चार में से एक अभियुक्त को सोमवार की देर संध्या गिरफ्तार कर लिया.
यह गिरफ्तारी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से की गयी. पुलिस को यह सफलता मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिली है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी जोगी उर्फ योगेंद्र यादव के रूप में की गयी है. उक्त बातों की जानकारी दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी.
भाई की ससुराल में छिपा था
उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के तीन सगे भाई मनोज यादव, अजय यादव व विनय यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है,जब्त मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है. प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र के एक ईंट चिमनी के पास हुई गोलीबारी की घटना में उक्त चारों भाई की संलिप्तता की बात सामने आयी है, इस मामले की भी जांच की जा रही है.
पुलिस के हत्थे चढ़ा जोगी अपने भाई की ससुराल में छिप कर रह रहा था. वह कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या के पीछे के सभी तथ्यों की जानकारी को लेकर पुलिस विशेष जांच कर रही है. हालिया अनुसंधान में इस बात का पता चला है कि उक्त अपराधियों द्वारा आइटीआइ इंस्टीट्यूट नहीं चलने की धमकी दी गयी थी. उनकी मंशा रंगदारी मांगने से जुड़ी हो सकती है, हालांकि रंगदारी की बात थी, तो संबंधित आइटीआइ संचालक को पुलिस से मिल कर इस संबंध की जानकारी देनी चाहिए थी.
पुलिस उस हथियार को भी खोजने का प्रयास कर रही है, जिस हथियार से हत्या की गयी थी. हथियार मिलने के बाद उसे विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा. यहां बता दें कि पिछले एक जनवरी की देर रात्रि अपराधियों ने महानंदपुर गांव में स्थित सत्यम आइटीआइ इंस्टीट्यूट के संचालक के भाई रजनीश कुमार उर्फ पप्पू की हत्या गोली मार कर दी थी. अपराधियों द्वारा पांच गोलियां मारी गयी थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन