Advertisement
शालिनी के नृत्य के लोग हुए कायल
राजगीर : राजगीर में विगत 28 दिसंबर से चल रहे राजगीर महोत्सव का आठवां दिन मुंबई के कलाकारों के नाम रहा. मुंबई से आये कलाकारों ने जम कर राजगीर महोत्सव के मंच से अपने जलवे बिखेर कर पर्यटकों को झूमा दिया. सर्वप्रथम मुंबई की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शालिनी राव ने अपने नृत्य से लोगों को […]
राजगीर : राजगीर में विगत 28 दिसंबर से चल रहे राजगीर महोत्सव का आठवां दिन मुंबई के कलाकारों के नाम रहा. मुंबई से आये कलाकारों ने जम कर राजगीर महोत्सव के मंच से अपने जलवे बिखेर कर पर्यटकों को झूमा दिया. सर्वप्रथम मुंबई की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शालिनी राव ने अपने नृत्य से लोगों को आह्लादित कर दिया.
शालिनी ने नृत्य का ऐसा कार्यक्रम पेश किया कि लोग भी थिरकते रहे. इसी प्रकार मुंबई से आयी सारेगामापा फेम की गायिका प्रियंका वैद्य ने ‘तुम ही हो’, ‘जिया धड़क-धड़क जाये’ जैसे गानें गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
लोग करीब आधा घंटा तक प्रियंका वैद्य के गानों के साथ गुनगुनाते रहे. इंडियन आइडल फेम बिजेश के महावीर ने भी एक से बढ़ कर एक फिल्मी गाना गा कर लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी. यह रंगारंग कार्यक्रम लोगों के लिए यादगार रहा. बादलों से घिरे आसमान और इस सर्द मौसम में राजगीर की पंच पहाड़ियों के बीच गीत-संगीत की ऐसी महफिल जमी की दर्शकों को इन गायकों की मधुर आवाजों ने कार्यक्रम में बांधे रखा. राजगीर महोत्सव में इसके अलावा दिन भर कई कार्यक्रम आयोजित हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement