हादसे में दादी की मौत दो पोतियां घायल

बिहारशरीफ : नालंदा थाना क्षेत्र कीचिमनी भट्ठी के पास बुधवार को एक अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से दादी की मौत हो गयी, जबकि दो पोतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दर्जनों लोगों ने शव के साथ सड़क मार्ग को जाम कर […]
बिहारशरीफ : नालंदा थाना क्षेत्र कीचिमनी भट्ठी के पास बुधवार को एक अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से दादी की मौत हो गयी, जबकि दो पोतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के बाद दर्जनों लोगों ने शव के साथ सड़क मार्ग को जाम कर दिया. बताया जाता है कि खोंदू गांव निवासी नेता पासवान की 65 वर्षीया पत्नी परमेश्वरी देवी भैंस चरा रही थी. उसी वक्त उसकी दो पोतियां 12 वर्षीया खुशबू और 10 वर्षीया नेहा दादी के लिए खाना लेकर पहुंचीं. दादी दोनों पोतियों के साथ एक पेड़ के नीचे खाना खाने लगी.
तभी राजगीर की ओर से आ रहे एक टेंपो ने तीनों को कुचल दिया, जिससे तीनों जख्मी हो गयीं. अस्पताल ले जाते समय परमेश्वरी देवी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उग्र लोगों ने परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




