गांव में मिल रही है शहर जैसी सुविधा
Updated at : 09 Jan 2020 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/सिलाव : नालंदा विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नालंदा महाबोधि महाविद्यालय में बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री ने कार्यकर्ता को संबोधित करते कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. नालंदा की जनता का आभारी है, जिन्होंने उन्हें लगातार छह बार मौका दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/सिलाव : नालंदा विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नालंदा महाबोधि महाविद्यालय में बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री ने कार्यकर्ता को संबोधित करते कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. नालंदा की जनता का आभारी है, जिन्होंने उन्हें लगातार छह बार मौका दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलायी जा रही किसानों, आम जनता के लिए कल्याणकारी कामों को घर-घर तक पहुंचाएं. चाहे वह बिहार में सभी वर्गों के लिए जो साठ साल से ऊपर के वृद्ध हैं,
उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना तक तहत चार सौ और जो 80 साल के ऊपर के वृद्ध हैं उन्हें 500 प्रति माह मिल रहा है. चाहे वह आदमी गरीब हो या अमीर. वहीं उन्होंने सात निश्चय के तहत हो रहे काम की चर्चा की. जिससे गांव स्मार्ट बन रहा है. गांव में शहर जैसी सुविधा ग्रामीणवासियों की मिल रही है.
इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में काम हो रहा है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र हो या सड़क. बिहार में सड़कों का जाल बिछा है.
इस मौके पर राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जदयू के जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, शैलेंद्र गराई, डॉ सुनील दत्त, राजकुमार प्रसाद, आबू खैर, अरविंद पटेल, संजय कुशवाहा, सोनी लाल, बबलू कुमार, धीरज कुमार, पूर्व मुखिया रणधीर कुमार, प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, उपप्रमुख संजय यादव, छात्र नेता धनंजय कुमार देव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
नीतीश के कामों का दूसरे राज्य में हो रहा अनुसरण
बिहार सरकार सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे कामों के अनुसरण दूसरे राज्य में हो रहा है. चाहे वह सात निश्चय कार्यक्रम के तहत काम हो या शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे काम. मुख्यमंत्री की द्वारा चलाये गये बालक-बालिका साइकिल योजना बिहार में हीट रहा.
एक साल में अठारह लाख से ज्यादा लोगों को साइकिल योजना का लाभ मिल रहा है. बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा. 15 साल पहले जनता कराहती थी. अब महिलाएं रात को भी निर्भय होकर मार्केटिंग करती हैं. ये सरकार के सुशासन का ही नतीजा है. बिहार में छात्राएं साइकिल चलाकर स्कूल जा रही हैं. पहले शहर की कुछ छात्राएं ही साइकिल से पढ़ने जाती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




