एसडीओ ने सारे थाने में लगाया कैंप कोर्ट

Updated at : 16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने सारे थाने में लगाया कैंप कोर्ट

बिहारशरीफ (नालंदा) : सदर एसडीओ पारितोष कुमार ने शुक्रवार को सारे थाने में कैंप कोर्ट लगा कर करीब दो दर्जन मामलों की सुनवाई की. इस दौरान लोक शांति को बहाल रखने के उद्देश्य से 26 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये का बंध-पत्र लिया गया. साथ हीं धारा 107 दंड प्रक्रिया संहिता […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : सदर एसडीओ पारितोष कुमार ने शुक्रवार को सारे थाने में कैंप कोर्ट लगा कर करीब दो दर्जन मामलों की सुनवाई की. इस दौरान लोक शांति को बहाल रखने के उद्देश्य से 26 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये का बंध-पत्र लिया गया.

साथ हीं धारा 107 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत दायर सात मामलों की सुनवाई के बाद समाप्त करने का आदेश दिया गया.
सदर एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को बहाल रखने के लिए थानावार कैंप कोर्ट लगा कर चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान आम लोगों के बीच मामूली विवादों का निबटारा कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रशासन की इस कार्रवाई से न केवल असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है, बल्कि अमन पसंद लोगों को त्वरित न्याय दिये जाने से राहत मिली है. इस मौके पर प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन