रामचंद्रपुर मार्ग में जाम की समस्या से मिलेगी निजात, जल्द शुरू होगा काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 6:31 AM
बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली मंडी को नाला रोड में सरकारी बस स्टैंड के पीछे शिफ्ट किया जायेगा. रामचंद्रपुर रोड अति व्यस्त सड़क होने के कारण मछली मंडी अक्सर जाम की समस्या पैदा होती रहती है. सड़कों के किनारे बैठकर सब्जी बेचने के कारण भी शहर में जाम की समस्या पैदा होती रहती […]
बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली मंडी को नाला रोड में सरकारी बस स्टैंड के पीछे शिफ्ट किया जायेगा. रामचंद्रपुर रोड अति व्यस्त सड़क होने के कारण मछली मंडी अक्सर जाम की समस्या पैदा होती रहती है. सड़कों के किनारे बैठकर सब्जी बेचने के कारण भी शहर में जाम की समस्या पैदा होती रहती है. इस बात को ध्यान में रखकर शहर में पांच स्थानों पर सब्जी मंडी बनाने की योजना है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नाला रोड में सरकारी बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी जमीन पर मछली मंडी का निर्माण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










