गुमटी पर बिस्कुट खरीद रहे युवक की करेंट से मौत
Updated at : 24 Aug 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/हरनौत : तेलमर थाने के तेलमर गांव स्थित मुसहर टोली में करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे घटी. मृतक की पहचान तेलमर मुसहर टोली निवासी महेश मांझी के 30 वर्षीय पुत्र पवन मांझी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि पवन बीती रात […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/हरनौत : तेलमर थाने के तेलमर गांव स्थित मुसहर टोली में करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की रात करीब नौ बजे घटी. मृतक की पहचान तेलमर मुसहर टोली निवासी महेश मांझी के 30 वर्षीय पुत्र पवन मांझी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि पवन बीती रात गांव के पास ही गुमटी में बिस्कुट खरीदने गया था. गुमटी लोहे से बना था और इससे महज 18 फुट की दूरी पर ट्रांसफॉर्मर लगा था.
इसी ट्रांसफॉर्मर से लोहे की गुमटी में करेंट प्रवाहित हो गया और गुमटी से सटे पवन भी करेंट की चपेट में आ गया. इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गयी. पवन की दो पुत्री क्रमश: दो वर्षीय चांदनी व एक वर्षीय चंदा की परवरिश को लेकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इधर, घटना की सूचना पाकर तेलमर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




