सड़क दुर्घटना में एक युवक की गयी जान, दूसरा जख्मी
Updated at : 17 Jul 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

एकंगरसराय, नालंदा : स्थानीय एकंगरसराय परबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सुंडी बिगहा गांव के समीप बाइक व अज्ञात ट्रक में टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर अचेतावस्था में सड़क पर गिर पड़े. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल […]
विज्ञापन
एकंगरसराय, नालंदा : स्थानीय एकंगरसराय परबलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सुंडी बिगहा गांव के समीप बाइक व अज्ञात ट्रक में टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर अचेतावस्था में सड़क पर गिर पड़े. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही गुड्डू रविदास की मौत हो गयी.
मृत युवक की पहचान तेल्हाड़ा थाने के चंदापुर गांव निवासी वरन रविदास के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू रविदास के रूप में की गयी है. वहीं घायल युवक घोषी थाने के मिर्जापुर गांव निवासी मुन्नी मोची के 28 वर्षीय पुत्र रमेश मोची के रूप में की गयी है. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है. एकंगर सराय बीडीओ मनोज कुमार पंडित ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये का चेक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




