बिहारशरीफ नगर निगम: 30 मई को पहली बार बैलेट से होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

बिहारशरीफ नगर निगम
Nalanda News: बिहारशरीफ नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के सात पदों के लिए 30 मई को पहली बार बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा. चुनाव को लेकर मेयर और पार्षदों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
Nalanda News (बिहार शरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट): नालंदा जिले के सबसे बड़े नगर निकाय बिहारशरीफ नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव 30 मई को कराए जाएंगे. खास बात यह है कि पहली बार यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा और मतदान के तुरंत बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. इस चुनाव को लेकर पार्षद निरंतर एक दूसरे से संपर्क साधने में लगे हैं. चुनाव में सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गये हैं. इसलिये सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में अपने पसंद के सदस्यों को जगह दिलाने के लिये वार्ड पार्षद कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.
कुल 7 सीटों पर सियासी सरगर्मी तेज
सशक्त स्थायी समिति की कुल सात सीटों पर कब्जा जमाने के लिए मेयर और वार्ड पार्षदों के बीच आपसी तालमेल बिठाने की कोशिशें चरम पर हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सर्वसम्मति बनाने के लिए 29 मई को मेयर और सभी 51 वार्ड पार्षदों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जा सकती है.
सामाजिक समीकरण का फॉर्मूला
सूत्रों के अनुसार, समिति की सात सीटों के लिए एक खास सामाजिक समीकरण का ताना बाना बुना जा रहा है. इसके तहत आपसी सहमति से दो अनुसूचित जाति, दो यादव, एक कुशवाहा, एक अति पिछड़ा और एक अल्पसंख्यक सदस्य को समिति में जगह देने की रणनीति बनाई जा रही है. इस फॉर्मूले से सभी वर्गों को साधकर निर्विरोध चुनाव कराने की तैयारी है.
नामांकन के बाद होगी असली परीक्षा
हालांकि इस रणनीति की असली परीक्षा नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी. अगर एक सीट पर एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आते हैं तो बैलेट से मतदान कराना तय है. निगम प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर निगम के चुनाव पदाधिकारी के मुताबिक, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है.
Also Read: मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66.915 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










