ePaper

पीड़ित युवक का दोस्त ही निकला लुटेरा

Updated at : 30 May 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित युवक का दोस्त ही निकला लुटेरा

बिहारशरीफ : 27 मई को स्थानीय रांची रोड से 83 हजार रुपये लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. महज दो दिनों के अंदर ही पुलिस ने इस कांड में प्रयुक्त बाइक समेत एक बदमाश को धर दबोचा है. लहेरी थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : 27 मई को स्थानीय रांची रोड से 83 हजार रुपये लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. महज दो दिनों के अंदर ही पुलिस ने इस कांड में प्रयुक्त बाइक समेत एक बदमाश को धर दबोचा है. लहेरी थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़ित व वारिसलीगंज थाने के बरनामा गांव निवासी साबीर आलम ने कुल चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि वादी साबीर ने अपने पास का 83 हजार रुपये बिहारशरीफ एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए कोचिंग से निकलकर जा रहे थे.
इसी दौरान रास्ते में कोचिंग के दोस्त रजनीत कुमार को साथ चलकर पैसा जमा करने में सहयोग की बात कही. इस पर रजनीत कुमार साजिश के तहत उसे भैंसासुर स्थित अपने किराये के मकान में ले जाकर खाना खिलाया. इसके बाद अपने दोस्त सूरज कुमार समेत दो अन्य दोस्तों के साथ एक साजिश के तहत साबीर को क्षेत्र के रांची रोड स्थित देवी मंदिर के पास ले गया और वहां उसके साथ मारपीट करते हुए 83 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मानपुर थाने के देवकली गांव निवासी रजनीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन