ePaper

नालंदा : बाल सुधार गृह से चार किशोर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 14 May 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा : बाल सुधार गृह से चार किशोर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा) : दीपनगर थाने के डीटीओ ऑफिस से सटे बिहारशरीफ बाल सुधार गृह से रविवार की देर रात चार किशोरों के फरार होने की सूचना मिली है. बाल सुधार गृह के सूत्रों के अनुसार सभी बाल कैदी बीती रात बाथरूम के वेंटिलेटर की छड़ को तोड़कर फरार हो गये. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : दीपनगर थाने के डीटीओ ऑफिस से सटे बिहारशरीफ बाल सुधार गृह से रविवार की देर रात चार किशोरों के फरार होने की सूचना मिली है. बाल सुधार गृह के सूत्रों के अनुसार सभी बाल कैदी बीती रात बाथरूम के वेंटिलेटर की छड़ को तोड़कर फरार हो गये. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इसमें से फरार एक बाल कैदी एकंगरसराय में हुए ऋतिक हत्याकांड का आरोपित रहा है. पुलिस इस आरोपित को पकड़ने के लिए तेलंगाना गयी थी और वहां से काफी मशक्कत के बाद पकड़ा था.
इसी प्रकार फरार एक बाल कैदी लड़की से छेड़खानी, दूसरा अपहरण एवं तीसरा लड़की भगाने का आरोपित बताया जा रहा है. इधर, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि फरार बाल कैदियों में नवादा, शेखपुरा, एकंगरसराय व हिलसा का निवासी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन