ऑटो से गिरने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव के समीप ऑटो सवार एक युवक की मौत सड़क पर गिर जाने से हो गयी. यह घटना मंगलवार की दोपहर घटी. मृतक की पहचान बेना थाने के बेला गांव निवासी ललन चौधरी के करीब 22 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी चौधरी के रूप में की गयी. घटना के संबंध […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव के समीप ऑटो सवार एक युवक की मौत सड़क पर गिर जाने से हो गयी. यह घटना मंगलवार की दोपहर घटी. मृतक की पहचान बेना थाने के बेला गांव निवासी ललन चौधरी के करीब 22 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी चौधरी के रूप में की गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बेना से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था. युवक ऑटो पर किनारे की सीट पर बैठा था. इसी दौरान एक ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक किया, जिससे ऑटो अचानक झटका खा गया.
इससे ऑटो पर बैठा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया. इधर, हादसे की सूचना पाकर बेना थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. तत्पश्चात, जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. लेकिन वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन