ePaper

लोस चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

Updated at : 06 Mar 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
लोस चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

बिहारशरीफ : आतंक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये हालिया कदम के बारे में बताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने मोदी सरकार को आतंक के खिलाफ आज तक की सबसे सख्त सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों से जारी आतंकवाद पर केंद्र सरकार आज निर्णायक वार […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : आतंक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये हालिया कदम के बारे में बताते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने मोदी सरकार को आतंक के खिलाफ आज तक की सबसे सख्त सरकार करार दिया.
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों से जारी आतंकवाद पर केंद्र सरकार आज निर्णायक वार कर रही है. इससे आतंकी और उनके सरपरस्त पूरी तरह से बौखलाये हुए हैं. बीते दिनों केंद्र सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा दिया.
इस संगठन पर देश विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में जुटे होने के साथ आतंकियों के साथ करीबी संबंध रखने का भी आरोप है. लेकिन, राजनीतिक रसूख और वोट बैंक की राजनीति के कारण यह अब तक बचते आये थे. मौजूदा सरकार ने बिना वोटों की परवाह किये न केवल इस संगठन को बैन किया, बल्कि इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार भी किया.
इससे पहले केंद्र सरकार ने कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेताओं से सारी सुविधाएं छीन लीं.
पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटी में सेना को खुली छूट दे दी है, जिसके बाद घाटी में आतंकवादियों और उसे पनाह देने वालों पर शामत आयी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन