प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Updated at : 16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

हिलसा (नालंदा) : प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने मंगलवार को ट्रेन से कट कर अपनी जीवनलिला समाप्त कर ली. इस संबंध में मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के सांध निवासी भोली यादव ने अपने पुत्री […]

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने मंगलवार को ट्रेन से कट कर अपनी जीवनलिला समाप्त कर ली. इस संबंध में मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के सांध निवासी भोली यादव ने अपने पुत्री कलमपती देवी की शादी करायपरशुराय निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र राकेश कुमार के साथ की थी. शादी के उपरांत विवाहित अपने ससुराल में रहकर जीवन यापन कर रही थी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिल कर उसे हमेशा प्रताड़ना दिया करता था.

आखिर कर प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार को उक्त विवाहिता अपनी जीवन लिला समाप्त करने की ठान ली एवं हिलसा स्टेशन पर आकर हटिया पटना एक्सप्रेस से कट कर अपनी जीवन लिला समाप्त कर ली. इस संबंध में मृतका के पिता ने हिलसा थाना में पति सुरेश कुमार, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन