पंचाने नदी का होगा सौंदर्यीकरण, बनायी जायेंगी कई सड़कें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 11:35 PM
मिशन स्मार्ट सिटी की बैठक में दिये गये सुझावों पर होगा अमल भूमि की उपलब्धता का मांगा गया प्रतिवेदन बिहारशरीफ : शहर में कई नये मार्ग बनाये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. मिशन स्मार्ट सिटी की बैठक के दौरान शहर के लोगों द्वारा दिये गये सुझावों के आधार पर शहर में नये पथ […]
मिशन स्मार्ट सिटी की बैठक में दिये गये सुझावों पर होगा अमल
प्रतिवेदन में सीओ व अमीन की रिपोर्ट के साथ प्रतिवेदन देने को कहा गया है. पत्राचार के आलोक में आगे की कार्रवाई नगर आयुक्त द्वारा शुरू कर दी गयी है. स्मार्ट सिटी की बैठक में सैकड़ों योजनाओं का सुझाव दिया गया था. इसमें प्रमुख योजना पर प्रतिवेदन देने को कहा गया है. इसमें कोसुक से सोहसराय होते हुए पंचाने नदी की शाखा का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार करते हुए बगल से पथ का निर्माण होगा. इसी प्रकार शहर के प्रमुख पथों में से मछली मंडी से होते हुए भत्तु सेठ तक सड़क का निर्माण प्रमुख है. इसके साथ ही कई अन्य मार्ग भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










