शहर में हटा अतिक्रमण, चली जेसीबी अवैध रूप से निर्मित गैराज को किया गया ध्वस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 6:40 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहर के आनंद मार्ग में अवैध रूप से बने गैराज व गुमटी को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया. सिटी मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत की गयी थी कि आनंद मार्ग में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गैराज बना लिया गया […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. शहर के आनंद मार्ग में अवैध रूप से बने गैराज व गुमटी को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया. सिटी मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत की गयी थी कि आनंद मार्ग में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गैराज बना लिया गया है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. साथ ही गैराज के बगल से बनने वाले नाले के निर्माण में कठिनाई आ रही है. शिकायत के आलोक में इसकी जांच करायी गयी तथा कई बार चेतावनी दी गयी.

इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम द्वारा अभियान चलाया गया. अवैध रूप से बने गैराज को ध्वस्त करने के साथ ही संचालक को कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी गयी है. वहीं, अवैध रूप से गैराज व गुमटी रखने वालों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा तथा नगर निगम द्वारा अलग से नोटिस भेजी जायेगी. अवैध रूप से निर्माण करना कानूनी गलत है. अतिक्रमण से शहर की खूबसूरती खराब होने के साथ नालियों के पानी की निकासी भी अवरुद्ध हो जाता है. इससे सड़कों पर जलजमाव उत्पन्न हो जाता है और आने-जानेवालों को तरह-तरह की परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन