दो माह में 116 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिहारशरीफ : पिछले दो माह के दौरान नालंदा पुलिस ने सूबे के 116 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी की है. गिरफ्तारी में नालंदा के बाद सर्वाधिक अपराधियों की संख्या पटना जिले से है. यह ऐसे अपराधी हैं, जो गंभीर व संगठित गिरोह का संचालन कर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुख्यात थे. […]
बिहारशरीफ : पिछले दो माह के दौरान नालंदा पुलिस ने सूबे के 116 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी की है. गिरफ्तारी में नालंदा के बाद सर्वाधिक अपराधियों की संख्या पटना जिले से है. यह ऐसे अपराधी हैं, जो गंभीर व संगठित गिरोह का संचालन कर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुख्यात थे. गिरफ्तार होने वाले कई ऐसे भी अपराधी हैं, जो पैसे लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देते थे. नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार होने वाले अपराधियों के नामों की सूची संबंधित जिले की पुलिस को उपलब्ध करायी है. सूची में नामित अपराधियों का संबंध कहीं न कहीं से नालंदा जिले में अपराध को लेकर रहा है.
नामित अपराधी लूट,डकैती व संपत्ति मूलक अपराधों के लिए कुख्यात रहे हैं. नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका बताया है कि फलहाल 35 अपराधियों की गिरफ्तारी होना शेष रह गया है. गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष रेडिंग टीम का गठन किया गया है.टीम को एक एसडीपीओ स्तर के अधिकारी लिड कर रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




