बिहारशरीफ : पुलिस पर बमबाजी, जुलूस नहीं निकालने के आदेश पर उग्र हुई भीड़, की रोड़ेबाजी
Updated at : 18 Jul 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर में जुलूस नहीं निकालने के आदेश के बाद उग्र हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया. भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और बम भी फेंके. इस दौरान भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने दो चक्र गोलियां भी चलायीं. हालांकि नालंदा के एसपी कुमार आशीष ने बम व […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर में जुलूस नहीं निकालने के आदेश के बाद उग्र हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया. भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और बम भी फेंके. इस दौरान भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने दो चक्र गोलियां भी चलायीं.
हालांकि नालंदा के एसपी कुमार आशीष ने बम व गोलीबारी से इनकार किया है. घटना लहेरी थाना क्षेत्र के सोगरा कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर घटी. इंसाफ मंच के बैनर तले सोगरा कॉलेज से अमन मार्च जुलूस निकालने की योजना थी. इसको लेकर मंच के संयोजक द्वारा एसडीओ से लिखित इजाजत मांगी गयी थी. शहर में जुलूस की इजाजत नहीं मिलने पर इंसाफ मंच के कार्यकर्ता सोगरा कॉलेज के पास धरने पर बैठ गये.
मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया. धरनार्थियों का आरोप था कि पुलिस द्वारा कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस जब तक हिरासत में लिये युवकों को नहीं छोड़ती है, तब तक धरना जारी रहेगा. भीड़ की ओर से किये गये पथराव के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर लाठीचार्च किया गया. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
कई पुलिसकर्मी जख्मी, चल रहा इलाज
घटना के दौरान आसपास की सारी दुकानें बंद हो गयीं. डीआइजी राजेश कुमार, डीएम डाॅ त्यागराजन, नालंदा के एसपी ने घटना में संलिप्त उपद्रवियों की पहचान को लेकर दो विशेष पुलिस टीम का गठन किया है. एसपी ने बताया कि इस घटना में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. सभी को सदर अस्प्ताल में भरती कराया गया है. यह घटना एक सोची-समझी साजिश का परिणाम है.
अभी तक कुल 53 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. शेष की पहचान को लेकर पुलिस प्रयासरत है. शहर के कई स्थानों पर भारी संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. घटना को अंजाम देनेवाले सभी लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी. किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. घटनास्थल पर डीआइजी, एसपी व डीएम कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




