नालंदा में ‘लव ट्रैप’ गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया पर लड़कों को फंसाकर करती थी अपहरण

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: नालंदा जिले के पावापुरी में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य साथियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: नालंदा जिले के पावापुरी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. जहां एक युवती सोशल मीडिया के जरिए युवकों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी. प्रेमजाल में फंसे युवकों का अपहरण कर फिरौती वसूलने का खेल चला रही थी.

ऐसे करती थीअपहरण

पुलिस के अनुसार, युवती पहले सोशल मीडिया के जरिए उनसे दोस्ती करती. दोस्ती होने के बाद बातचीत बढ़ाती थी और भरोसा जीतती. इसके बाद वह युवक को अपने प्रेमजाल में फंसा लेती. जब युवक पूरी तरह भरोसा करने लगता था, तब उसे किसी बहाने बुलाकर अपने साथियों की मदद से अगवा करवा लेती.

ताजा मामला क्या है?

यह मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना के पांची गांव निवासी विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. बताया जा रहा है कि युवती ने विक्रम से पहले दोस्ती की. दोस्ती होने के बाद रिश्ता प्रेम तक पहुंच, जिसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया.

6 लाख की फिरौती की मांग

अपहरण के बाद आरोपियों ने युवक के परिवार से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी. लगातार कॉल आने पर परिवार को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने ऐसे बचाया युवक

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. जहां प्रथम जांच में पता चला की युवती का नाम संध्या कुमारी है. जो लड़कों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती है, और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाती . जांच में मिली जानकारी के बाद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस और डीआईयू (जिला इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने तेजी से कार्रवाई की और करीब 6 घंटे के अंदर युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया.

मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी संध्या कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए युवक को फंसाया और अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कराया.

गिरोह के अन्य सदस्य फरार

फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है. पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर युवक को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन ऐसे मामलों से सावधान रहने की जरूरत है.

Also Read: फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन