डॉक्टर के घर पर काम करने वाली महिला गायब
Published by : CHANDAN Updated At : 29 Apr 2025 9:50 PM
डॉक्टर के घर पर काम करने वाली महिला गायब
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड में डॉक्टर अभिषेक कुमार पांडेय के घर में काम करने वाली महिला मंजू देवी रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी है. वह अपने 10 साल के बेटे को भी उनके घर पर छोड़कर चली गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. घटना के बाबत डॉक्टर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. डॉक्टर ने बताया है कि मंजू देवी अपने पति से अलग रह रही थी. पिछले पांच साल से उनके घर पर काम करती थी. बीते 22 अप्रैल को वह उनके घर पर अपने बच्चे को छोड़कर कहीं चली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










